🔥 TRENDING बिठनोक पंचायत समिति में भाजपा ने 8 में... पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शं... କାଲିମେଳାରେ ବନ ବିଭାଗର ବଡ଼ ଚଢ଼ାଉ: ୩୯୦ଟି... Uttarakhand HC refuses to recover Rs 2... South Delhi Prepares for 20 Weddings T... Delhi Expands Electric Bus Fleet by 10...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जयपुर - जिला परिषद और पंचायत समिति की मतगणना कल, भवानी निकेतन में तैयारियां पूरी*

✍️ Reporter: Mukesh Sharma 🗓 19 Nov 2026, 03:31 PM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों की काउंटिंग के लिए कुल 98 टेबल लगाई गई हैं। वहीं जिले की 22 पंचायत समितियों के लिए अलग-अलग 22 रूम बनाए गए हैं, ताकि हर समिति की गिनती अलग से और बिना किसी दिक्कत के हो सके।
मतगणना के दौरान सबसे पहले हर वार्ड के पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद उसी वार्ड की ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। इससे प्रक्रिया साफ-सुथरी रहेगी और किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिना पास के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को भी तय नियमों के तहत ही प्रवेश मिलेगा।

कल दोपहर बाद से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। शाम तक ज्यादातर वार्डों के परिणाम साफ हो जाने की उम्मीद है। प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थकों की नजर भी अब मतगणना पर टिकी हुई है।
📲Get App