🔥 ट्रेंडिंग મુખ્યમંત્રી ભુપેન્દ્રભાઈ પટેલે અર્બુદા... ದೋಹಾದಲ್ಲಿ ಭಾರತ 'A' ಸೆಮಿಫೈನಲ್ ಗೆ ಹಾದಿ:... गोपालगंज में एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह क... ರವಿ ಚಂದ್ರನ್ ಅಶ್ವಿನ್ ವೆಲ್ಲಿಂಗ್ಟನ್ ಟೆಸ್ಟ... सड़क हादसा ಗೌರಿ ಹುಣ್ಣಿಮೆಯಂದು ಮಾರಿಕೊಪ್ಪದ ಶ್ರೀ ಹಳದಮ...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जयपुर: 3.30 करोड़ की हाईटेक लाइब्रेरी बदहाल, करोड़ों की परियोजना का लाभ नहीं ले पा रहे विद्यार्थी

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 24 नव. 2026, 01:39 PM 👁 27
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जयपुर के जामडोली में करोड़ों की लागत से बनी हाईटेक लाइब्रेरी रखरखाव के अभाव में बंद पड़ी है। मुख्य द्वारों पर ताले लटके हैं और परिसर में कंटीली झाड़ियां व आवारा पशु घूम रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जयपुर के जामडोली क्षेत्र में लगभग 3.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हाईटेक लाइब्रेरी की बदहाल स्थिति सामने आई है। आवाज़ न्यूज़ 24×7 के ब्यूरो चीफ हेड जयपुर राजेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी के मुख्य द्वारों पर ताले लटके मिले, परिसर में कंटीली झाड़ियां उगी हुई थीं और विद्यार्थियों के स्थान पर आवारा पशु विचरण करते नजर आए। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस भवन की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो कोई पुरानी हवेली जंगल के बीच खड़ी हो।

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक अध्ययन केंद्र बनाने के उद्देश्य से इस लाइब्रेरी का निर्माण करवाया गया था। इसका लोकार्पण मेयर कुसुम यादव एवं वार्ड पार्षद पुष्पेंद्र मीणा द्वारा किया गया था। उस समय इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात माना गया था। उम्मीद थी कि जामडोली सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को यहां अध्ययन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन वर्तमान स्थिति में लाइब्रेरी बंद पड़ी है। परिसर की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है और खेल मैदान उपेक्षा का शिकार है।

यदि इस लाइब्रेरी का नियमित संचालन होता तो क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी यहां बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते थे और अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते थे। लेकिन रखरखाव और संचालन के अभाव में करोड़ों रुपये की लागत से बनी यह सुविधा अपने उद्देश्य से दूर नजर आ रही है।

क्षेत्रवासियों की मांग है कि नगर निगम प्रशासन तत्काल इस ओर ध्यान देकर लाइब्रेरी को नियमित रूप से शुरू करवाए। परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और रखरखाव की उचित व्यवस्था की जाए तथा विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही खेल मैदान को भी व्यवस्थित किया जाए, ताकि जामडोली के बच्चों और युवाओं को इस महत्वपूर्ण परियोजना का वास्तविक लाभ मिल सके।
📲Get App