🔥 TRENDING MD ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई: 7 थानों मे... GTA 6 Radio Adds Hindi Cover of George... Singer Neha Jetley Releases Debut Sing... Shaina NC’s Photo‑Tearing Sparks Shiv... Gondia Police Resolve Air Hostess Vars... Maharashtra milk retailers plan strike...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जयनगर दुर्गा मंदिर में 52 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन, चार जिलों से पहुंचे श्रद्धालु

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 22 Oct 2026, 09:58 PM 👁 189
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भरगामा प्रखंड के जयनगर में बुधवार को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण दहन का आयोजन किया गया। 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले के दहन के दौरान क्षेत्र में जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी।

भरगामा प्रखंड क्षेत्र के जयनगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जयनगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों और उत्तरी भाग से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन में चार जिलों से लोग शामिल होते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 52 फीट ऊंचा रावण का विशाल पुतला रहा, जिसका निर्माण झारखंड से आए कारीगरों ने किया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जैसे ही रावण के पुतले पर तीर चलाया गया, वह धू-धू कर जलने लगा। पुतले के जलते ही आतिशबाजी और पटाखों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देने लगी। इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल 'जय श्रीराम' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया।

रावण दहन कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अग्निशमन की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि जयनगर में पिछले दस वर्षों से लगातार रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अब क्षेत्र की एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा बन गया है। कार्यक्रम में नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, भरगामा बीडीओ केशव कुमार राय, अंचलाधिकारी पूजा कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू कुमार और एसआई नितेश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
📲Get App