🔥 TRENDING काली साड़ी और काले चश्मे में जुझारू आं... भारत- जापान रक्षा संवाद में सहमति; इंद... Mayong Museum Opens as Window into Ass... 7-Week-Old Elephant Calf Raja Air‑Lift... Congress Questions BJP's Claim: Assam... Harjinder Dhami Elected New President...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जैथरा पुलिस ने फारुख को गिरफ्तार किया, पटाखे विवाद में जानलेवा हमले का आरोपी

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 Nov 2026, 10:21 AM 👁 83
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा थाना क्षेत्र में पटाखे चलाने के विवाद के बाद, फारुख पुत्र मुशीर खां को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ एटा 🚨

जैथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी फारुख गिरफ्तार

पटाखे चलाने को लेकर हुआ था विवाद, महिला, उसके पति और देवर पर जानलेवा हमला करने का आरोप

एटा/जैथरा। जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। जैथरा पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फारुख पुत्र मुशीर खां निवासी ग्राम धुमरी, थाना जैथरा, जनपद एटा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को वादिया ने थाना जैथरा में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पटाखे चलाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद विपक्षीगण ने जान से मारने की नीयत से उसके, उसके पति और देवर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

मामले में थाना जैथरा पर मुकदमा अपराध संख्या 356/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं 191(2), 333, 115(2), 352, 351(3) और 109(1) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस ने आरोपी फारुख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

1. थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा
2. उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार
3. कांस्टेबल प्रवीन कुमार
4. रिजर्व कांस्टेबल गौरव

एटा से जिला संवाददाता शैलेष गुप्ता महाजन की खास रिपोर्ट।

NEED 24 NEWS 24/7
जनहित की खबर, जनता की आवाज!
हर खबर हर शहर 🚨
📲Get App