🔥 TRENDING Selja Demands Resumption of Haryana Pa... Gurgaon and Faridabad top Haryana’s cl... Nayab Saini Introduces Haryana’s ‘No‑P... Chhattisgarh Promotes Four IAS Officer... Young Chhattisgarh Batter Vikalp Tiwar... Goldy Brar Updates: News18 Punjab to A...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जैथरा में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती का धूमधाम से आयोजन

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 26 Oct 2026, 10:37 PM 👁 79
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला में रविवार को जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमें नगर पंचायत के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

जैथरा के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला में रविवार को जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श नगर पंचायत जैथरा के मोहल्ला जाटवान में हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत जैथरा के चेयरमैन श्री विवेक कुमार गुप्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, तिलक एवं आरती कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। अधिशासी अधिकारी (EO) श्री कृष्ण प्रताप सरल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता ने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएँ हमें सामाजिक समरसता, सद्भाव, समानता एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन त्याग और ज्ञान का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंत में वाल्मीकि समाज के भाइयों द्वारा चेयरमैन जी का आत्मीय सम्मान किया गया, और चेयरमैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी का यह प्रेम और अपनापन मेरे लिए सदैव अनमोल रहेगा।”

इस मौके पर डॉ.प्रदीप कुमार गौतम, डॉ अनुपम गुप्ता, सोबिल गुप्ता, नगर पंचायत कर्मी और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
📲Get App