🔥 TRENDING मुरबाड शहर भाजपची धुरा तरुण तडफदार युव... ଆଜି ରାତିରୁ ଉପକୂଳ ସହ ଦକ୍ଷିଣ ଓଡ଼ିଶାରେ ବଢ... ବାତ୍ୟା ଆଶ୍ରୟସ୍ଥଳରେ ବିଗିଡ଼ିଗଲା ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ... एस डी मॉडल स्कूल मंदिर वजीरी वाला समान... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin... India Boosts US Treasury Holdings to $...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जैथरा के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने विजयादशमी पर नगरवासियों से सत्य और धर्म के पथ पर चलने की अपील की

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 20 Oct 2026, 04:17 PM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा के नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने विजयादशमी के पावन पर्व पर नगरवासियों को बधाई देते हुए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

जैथरा के नगर पंचायत के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विशेष अपील की।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि सत्य की सदैव विजय होती है और अधर्म पर धर्म की जीत निश्चित है।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ नगर के विकास एवं खुशहाली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लें।

उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा जय श्रीराम! जय हिंद! के साथ समाप्त किया।

रिपोर्ट: शैलेश गुप्ता महाजन, जिला न्यूज़ रिपोर्टर, NEED24 NEWS, जैथरा, एटा।
📲Get App