🔥 ट्रेंडिंग केरल साहित्य महोत्सव ने किया दसवाँ संस... वेनकटेश की 'आदर्श कुटुंबम्' कल नेटफ्लि... रोहित शर्मा ने बचपन में राज़ी नायक, कम... बीजेपी ने दो-दिवसीय बैठक में 2027 विधा... नरेंद्र मोदी करेंगे पंजाब में पहला एनड... एमएपी ने पंजाब चुनावी अभियान की शुरुआत...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जरवल में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयदशमी पर्व, मंगलवार देर रात तक कटी झील में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

✍️ रिपोर्टर: Kailash Nath 🗓 22 अक्टू. 2026, 11:39 AM 👁 76
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जरवल में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयदशमी पर्व, मंगलवार देर रात तक कटी झील में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

जरवल में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयदशमी पर्व, मंगलवार देर रात तक कटी झील में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

जरवल, बहराइच। (22 अक्टूबर 2026, मंगलवार)

जरवल कस्बा एवं आसपास के क्षेत्रों में विजयदशमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जरवल कस्बा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए कटी झील पहुंचीं। देर रात तक प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।

मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक गतिविधियों के समापन के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

मूर्ति विसर्जन के दौरान दीपू मिश्रा, मुकेश गुप्ता एडवोकेट, पत्रकार कैलाश नाथ राना, राजवीर राना, संजीव वाल्मीकि,कृष्पाल राजपूत एवं सुशील जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App