🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

जोरदाग मुंडाटोली में बिरसा मुंडा जयंती के नाम से खिलवाड़, क्या बिरसा भगवान ने कहा था छठ महापर्व पर मांस-दारू पीने के लिए ग्रामीण

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 15 Nov 2026, 08:11 PM 👁 228
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जोरदाग मुंडाटोली में बिरसा मुंडा जयंती के नाम से खिलवाड़, क्या बिरसा भगवान ने कहा था छठ महापर्व पर मांस-दारू पीने के लिए ग्रामीण

नीड 24 न्यूज हजारीबाग
केरेडारी जोरदाग
रिपोर्टर निरंजन कुमार साव

जोरदाग मुंडाटोली में बिरसा मुंडा जयंती के नाम से खिलवाड़, क्या बिरसा भगवान ने कहा था छठ महापर्व पर मांस-दारू पीने के लिए

ग्रामीणों के मना करने के बावजूद नहीं माने आयोजक, मुंडाटोली जोरदाग के आयोजक अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सक्रिय सदस्य पर उठे सवाल

छठ महापर्व के बीच दारू-सिगरेट का सेवन, जोरदाग के लिए शर्मनाक - सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में पवित्रता भंग

जोरदाग
एक तरफ जहां पूरे जोरदाग में छठ महापर्व की पवित्रता और आस्था का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ बिरसा मुंडा जयंती के नाम पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुछ लोगों द्वारा मांस-दारू और सिगरेट का सेवन किया जाना क्षेत्र के लिए शर्मनाक बन गया है। इससे जोरदाग का नाम बर्बाद और शर्मसार हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम होना बहुत अच्छी बात है, बिरसा जयंती मनाया जाना चाहिए, लेकिन जहां छठ का महापर्व चल रहा है, वहीं बगल में इस तरह नशा करना छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की आस्था को कलंकित करने जैसा है छठ पूजा में जो ऐसा कार्य किए उनको कब सजा मिलता है अब देखना है जोरदाग़ के लोग

वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि रात में कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ लगी है, लाइट-सजावट और स्टेज बना है, लेकिन उसी भीड़ में कुछ लोग खुलेआम नशा करते, दारू पीते और मांस-मुर्गा खाते नजर आ रहे हैं। इससे जोरदाग का नाम कलंकित हुआ है और छठ पर्व की पवित्रता धूमिल हुई है

ग्रामीणों का कहना है कि सभी को पता था कि आज छठ पूजा है, फिर भी इसके बावजूद इस तरह का कार्य किया गया, जो जोरदाग के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर बिरसा मुंडा जयंती के आयोजकों पर किसका हाथ है और किसका सरेह जो छठ पर्व के दिन भी खुलेआम दारू का सेवन करवाया जा रहा था। क्या बिरसा भगवान ने यही कहा था कि छठ पूजा के दिन दारू-मुर्गा, मांस-मछली खाओ

ग्रामीणों ने समझाया, किंतु आयोजकों ने एक नहीं मानी और छठ पूजा जैसे आस्था पर्व को कलंकित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि आयोजकों पर कार्रवाई की जाए, ताकि छठ महापर्व की पवित्रता बनी रहे और जोरदाग की छवि खराब न हो

जय छठी मैया
📲Get App