🔥 TRENDING EV Narasimha Reddy Takes Charge as HMD... રાજકોટમાં રામાપીર ચોંક પર સિગ્નલ બંધ હ... Telangana Mahalakshmi Scheme Introduce... Russia Reports Earthquake, Details Awa... India Falls Behind in Quantum‑Safe Enc... चंद्रगुप्त कोल परियोजना में ग्रामीणों...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

जनवरी तक बनकर तैयार होगा विक्रमशिला सेतु मंत्री नए किया कार्य का निरीक्षण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 06:55 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जनवरी तक विक्रमशिला सेतु होगा तैयार, भारी वाहनों के परिचालन पर मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया बड़ा खुलासा
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर फिर से गाड़ियों की रफ्तार लौटने का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। पुल को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। सेतु के चार क्षतिग्रस्त हिस्सों पर स्टील ट्रस ब्रिज लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य की प्रगति देखने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र खुद विक्रमशिला सेतु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण निगम और एसपी सिंगला कंपनी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद मंत्री ने दावा किया कि मरम्मत के बाद विक्रमशिला सेतु पहले से ज्यादा मजबूत होगा। भारी वाहनों के परिचालन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने पुल की भार क्षमता 70 टन थी और नए स्ट्रक्चर को भी इसी क्षमता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

मंत्री के मुताबिक, चारों क्षतिग्रस्त हिस्सों पर गर्डर लगाने का काम पूरा हो गया है। वहीं, 67 एक्सपेंशन जॉइंट में से 20 बदले जा चुके हैं। बॉल बेयरिंग बदलने का काम भी तेजी से चल रहा है। भागलपुर की तरफ दोनों हिस्सों में 70 से 75 प्रतिशत, जबकि नवगछिया की ओर 90 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के अनुसार 30 जनवरी तक पुल को हैंडओवर करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, यातायात शुरू करने से पहले पुल का फुल लोड टेस्ट होगा। टेस्ट में सफल होने के बाद ही वाहनों का परिचालन बहाल किया जाएगा। अब सवाल यही है कि क्या 30 जनवरी तक भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन फिर से सामान्य हो पाएगा?

बाइट इंजीनियर शैलेंद्र, पथ निर्माण मंत्री, बिहार सरकार
📲Get App