🔥 TRENDING भारत- जापान रक्षा संवाद में सहमति; इंद... Mayong Museum Opens as Window into Ass... 7-Week-Old Elephant Calf Raja Air‑Lift... Congress Questions BJP's Claim: Assam... Harjinder Dhami Elected New President... Amritsar Employees of Farid Center Hol...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
Politics

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 30 Sep 2026, 10:42 AM 👁 103
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से संवाद करते हुए उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनसमस्या का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय के लिए भटकना न पड़े और जरूरतमंदों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय से मिले। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामलों की गंभीरता के साथ जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय और हर जरूरतमंद को शासन का संबल मिले, यही सुशासन का मूल भाव है। सरकार जनसमस्याओं के समाधान और आमजन को बेहतर प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
📲Get App