🔥 TRENDING HBDRF demands Meghalaya govt recognise... Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com... Punjab native to lead education system... Gurmeet Kaur Tops Essay Competition in...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Nov 2026, 02:51 PM 👁 80
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश, अधिकारियों को संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ शिकायतों के निस्तारण के निर्देश।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान, उनकी अपेक्षाओं का सम्मान और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता ही सुशासन का वास्तविक आधार है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से राहत उपलब्ध कराई जाए।
📲Get App