🔥 TRENDING पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जनसेवा ही मेरे लिए सर्वोपरि : विधायक मूलचंद्र निरंजन ने जनता दर्शन में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 03:39 PM 👁 76
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, विधायक ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोंच (जालौन)। 219 माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि जनसेवा ही उनके लिए सर्वोपरि है। इसी संकल्प के साथ उन्होंने अपने कोंच स्थित आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। जनता दर्शन के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से पहुंचे लोगों से विधायक ने आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान कराना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है। जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करना ही उनका उद्देश्य है।
📲Get App