🔥 ट्रेंडिंग ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... मिज़ोरम बोर्ड ने 2027 के कक्षा 10 और 1... बंगाल ने SMAT 2026 में मिज़ोरम को 93 र... टिंसुकिया में सियांग बांध के विरोध में...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जनसुनवाई में महिला के रोने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को लगाई फटकार
स्थानीय

जनसुनवाई में महिला के रोने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को लगाई फटकार

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 01 अक्टू. 2026, 09:56 PM 👁 75
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रीवा में जनसुनवाई के दौरान एक महिला जमीन संबंधी समस्या बताते हुए रो पड़ी, जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई।

रीवा जिले के महसांव में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला जमीन से जुड़ी अपनी समस्या बताते-बताते भावुक हो गई और रो पड़ी। महिला की व्यथा सुनकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन लगाया और उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, “ज्यादा उड़ रहे हो, अभी जमीन में उतार दूंगा। शर्म करो, तुम्हारे नाम से लोग रो रहे हैं।”

महिला ने कलेक्टर को बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है, परंतु जमीन संबंधी एक प्रकरण में स्थगन आदेश के कारण उसके निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। वह इस समस्या के समाधान के लिए लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

महिला की पूरी समस्या को सुनने के बाद कलेक्टर ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली और गुढ़ तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे नियमानुसार महिला की समस्या का शीघ्र निराकरण करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक को परेशान नहीं किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए।
📲Get App