🔥 TRENDING Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati... Bulgarian Foreign Minister Velislava P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जनपद अम्बेडकरनगर में दहेज मृत्यु के अभियोग में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

✍️ Reporter: सुधीर श्रीवास्तव 🗓 01 Nov 2026, 04:46 PM 👁 268
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना जहांगीरगंज पुलिस ने दहेज मृत्यु के आरोप में मृतक के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया।

जनपद अम्बेडकरनगर के थाना जहांगीरगंज में दहेज मृत्यु से संबंधित प्रकरण में शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 214/26 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ0 तेजबीर सिंह, क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जहांगीरगंज के नेतृत्व में दिनांक 01.11.2026 को थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भौरा से बौराव जाने वाले खड़ंजे के मोड़ के पास से उक्त अभियोग से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास कन्नौजिया (पुत्र जयराज), उम्र लगभग 25 वर्ष; जयराज कन्नौजिया (पुत्र टीकू), उम्र लगभग 59 वर्ष; तथा शान्ति देवी (पत्नी जयराज), उम्र लगभग 55 वर्ष शामिल हैं। सभी निवासी ग्राम बौराव, थाना जहांगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर के हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रितेश कुमार पाण्डेय, उ0नि0 रामबली सिंह यादव, का0 सुनील कुमार, का0 अंशू यादव, का0 रामप्रवेश यादव तथा म0का0 ज्योति पाल शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
📲Get App