🔥 ट्रेंडिंग ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਸਤਿਸੰਗ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਡੇਰਾ ਬਿਆਸ... અમરેલી મોંધવારીના મુદ્દે આમ આદમી પાર્ટ... साइक्लोन अक्वान ने ओडिशा तट को पार किय... गुजरात ने 2027 शिखर सम्मेलन से पहले अस... गुजरात क्राफ्ट इंडस्ट्रीज़ के शेयर 52‑... सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल क्लाउड स्पेस...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

जौनपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट उतरा, सात वर्षीय बालक की मौत

✍️ रिपोर्टर: Utkarsh Singh 🗓 13 अक्टू. 2026, 12:54 PM 👁 78
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जौनपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट उतरा, सात वर्षीय बालक की मौत

जागरण संवाददाता, जौनपुर : दुर्गा

पूजा पंडाल में रविवार रात करीब आठ बजे करंट उतरने से सात वर्षीय रीवांश की मौत हो गई। आरती के समय हुए हादसे ने परिवार का इकलौता चिराग बुझा दिया। पंडाल स्थापित करने की प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। बिजली के लिए कटिया लगाई थी।

रीवांश सरोज

स्रोत - स्वजन

केराकत के खटहरा गांव के रहने वाले नीरज सरोज का बेटा रीवांश आजाद नगर बाजार के बगथरी स्थित माइक्रोटेक स्कूल में एलकेजी का छात्र था। वह दोस्तों के साथ घर से लगभग 200 मीटर दूर दुर्गा पंडाल में आरती में शामिल होने गया था। इसी दौरान लोहे के पाइप, जिससे तार बिजली का तार गुजरा था, उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर रीवांश झुलस गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां नीलू बेसुध हो गईं। उन्हें बेटे की वह बात बार-बार याद आती रही 'मम्मी जल्दी चल... आरतीआरती से पहले दोस्तों संग पहुंचा था रीवांश, लोहे की पाइप में उतरा करंट

पंडाल की अनुमति नहीं ली गई थी, बिजली के लिए लगाई
📲Get App