🔥 ट्रेंडिंग जम्मू‑कश्मीर में तापमान बढ़ा, श्रीनगर... दिल्ली मेट्रो ने मैजेंटा लाइन के घंटे... ग्वालियर में ड्राइवर की आत्महत्या पर प... जयपुर में कारोबारी भाइयों से 3.75 करोड... राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस न... जयपुर में नूडल्स खाने से सात साल की बच...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

जौनपुर में डाला छठ पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, शहर में 15 नवंबर से लागू होगा रूट डायवर्जन

✍️ रिपोर्टर: Surya bhan singh 🗓 14 नव. 2026, 06:03 PM 👁 67
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया विशेष ट्रैफिक प्लान।

15 नवंबर दोपहर 2 बजे से 16 नवंबर को पूजा समाप्ति तक शहर में लागू रहेगा डायवर्जन।

शाही पुल और सद्भावना पुल की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित।

कुत्तूपुर की तरफ से आने वाले तीन और चार पहिया वाहनों को शाहगंज पड़ाव तक ही मिलेगी अनुमति।

पॉलिटेक्निक चौराहे से शहर के अंदर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, श्रद्धालुओं को ओलंदगंज से सद्भावना तिराहे की तरफ भेजा जाएगा।

मछलीशहर पड़ाव और बदलापुर पड़ाव की तरफ से आने वाले तीन और चार पहिया वाहन शहर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश।

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए किला, राज कॉलेज, अटाला मस्जिद और बीआरपी इंटर कॉलेज में बनाई गई पार्किंग व्यवस्था।

दोपहिया वाहनों के लिए केरारवीर पुलिस बूथ के पास और सद्भावना तिराहे से कीर्ति कुंज के सामने होगी पार्किंग।

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की।

छठ पूजा के दौरान घर से निकलने से पहले जरूर जान लें ट्रैफिक डायवर्जन का नया प्लान।
📲Get App