🔥 TRENDING PM Modi's November 21 rally to be held... 20-year-old ITI student found hanged i... Mini Flour Mill manager Sonu Kumar arr... Doctor in Damoh Dies of Cardiac Arrest... Rajasthan HC Rejects Petition to Let P... Former Minister's Son Rajsingh Jhalla...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर धार में राज्यस्तरीय समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Nov 2026, 11:07 AM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

धार। जननायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को मध्य प्रदेश के धार जिले में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तहत भव्य राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय समारोह को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह के दौरान क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलने तथा किसानों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है।
जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, बलिदान और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया जाएगा। यह आयोजन जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और विरासत के सम्मान का प्रतीक बनेगा।
📲Get App