🔥 TRENDING Uttar Pradesh microfinance portfolio r... Passenger discovers insect in dal on V... Indore Leads Nation in PM Loan Scheme... Auto driver in Panna strikes 3.17‑cara... Madhya Pradesh bans sale of liquor wit... Rs 42 lakh fraud case linked to IIT Jo...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जनजातीय गौरव, राष्ट्र का स्वाभिमान! भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Nov 2026, 07:56 PM 👁 78
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनजातीय विरासत और गौरवशाली इतिहास पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी लगाई गई, लोगों को किया जागरूक।

झांसी। छठवें जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर झांसी मंडल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी जीवन, संघर्ष, सामाजिक योगदान और समृद्ध जनजातीय विरासत पर आधारित एक ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित कर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से लोगों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। उनका जीवन आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने, स्वाभिमान के साथ जीवन जीने और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव जनजातीय गौरव एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक बने रहेंगे।
📲Get App