🔥 TRENDING मथुरा के सदर में यदुवंशियों ने धूमधाम... காரைக்குடி அரசு மருத்துவமனையில் கார் ப... સુરતમાં મધ્યરાત્રી અડધી હથિયારબંધ: પરવ... स्वास्थ्य विभाग ने जोगबनी के निजी अस्प... बिलासपुर के मार्क अस्पताल में औषधि विभ... जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जमीनी विवाद में हुई चाकूबाजी कि घटना में एक कि मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 16 Nov 2026, 08:54 PM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला के सुगौली थाना क्षेत्र के करमवाँ रघुनाथपुर पंचायत में जमीनी विवाद का लेकर चाकूबाजी कि घटना में चाकू लगने से एक व्यक्ति कि मौत हो गई

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


छठ महापर्व की खुशियां मातम में बदलीं, जमीनी विवाद में चाकूबाजी से एक की मौतप्रतिशोध में दूसरे पक्ष के घर पर हमला, तोड़फोड़ और कई बाइक क्षतिग्रस्त; पुलिस बल तैनात मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के करमवां-रघुनाथपुर पंचायत में चर्चा के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि चाकू लगने से चंद किशोर यादव की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद प्रतिशोध में मृतक पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर चाकू मारने के आरोपी ज्वाला प्रसाद के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान ज्वाला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घर में जमकर तोड़फोड़ की गई और कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं।
घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह और पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार समेत अन्य थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और मामले की जांच जारी है।


बाईट एसडीपीओ सदर 1 दिलीप कुमार
📲Get App