🔥 ट्रेंडिंग गोवा ने क्रिएटिव उद्योगों को बढ़ावा दे... दिसंबर में गोवा की यात्रा के लिए हिंदु... नर्मदा नदी पाइपलाइन के खोदने के दौरान... गोवा से यूके कपल ने भावुक अलविदा कहा चौगुले इंटरनेशनल स्कूल 2027-28 के लिए... गोवा के एसटी आरक्षण कानून की रक्षा कें...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जमीन और बोई फसल के हिसाब से मिलेगी अब खाद

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 27 नव. 2026, 06:25 AM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
किसान के पास कितनी जमीन है और उसमें कौन-सी फसल बोई गई है, अब इसी आधार पर किसान को खाद मिल सकेगी। खाद की जरूरत से ज्यादा खरीद, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में उर्वरक वितरण की व्यवस्था बदल दी गई है। 25 नवंबर से ई-पॉस (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल) मशीन के जरिए आधार आधारित खाद बुकिंग शुरू कर दी गई है।

इसमें किसान की पहचान आधार से होगी। किसान रजिस्ट्री के माध्यम से उसके भूम ि रिकॉर्ड और बोई गई फसल की जानकारी के आधार पर खाद की पात्रता और मात्रा तय की जाएगी। यानी अब खाद खरीदन े के लिए किसान को आधार कार्ड, अपडेटेड भूम ि रिकॉर्ड और फसल की जानकारी रखनी होगी। नई व्यवस्था से वास्तविक जरूरत के अनुसार खाद वितरण करने और अनावश्यक भंडारण पर अंकुश लगाने की उम्मीद है।
📲Get App