🔥 ट्रेंडिंग गोंदिया में पुलिस वाहन की टक्कर से तीन... कलेक्टर ने संविधान दिवस पर संविधान की... મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલે સેન્ટ્ર... મટોડા GIDC નજીક ગમખ્વાર અકસ્માત: ટ્રકન... ચરલ ગામે સાણંદ તાલુકા ભરવાડ સમાજ નુ સ્... केरल की डेयरी स्टार्टअप ने सपने को साक...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जमीन मलिक रामप्रसाद पुत्र मांगीलाल एवीएन विश्राम पुत्र मूलचंद जाति मीना निवासी लवन की ओर से मामले में पुलिस कार्यवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 26 नव. 2026, 12:40 PM 👁 28
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ज़मीन मालिक कासगर ने बताया कि हमने हमारी ज़मीन प्रति कोर्ट से इस्ती के आदेश ले रखे हैं पुलिस प्रशासन उनको मना नहीं कर रही है अगर कोर्ट का आदेश का पालन नहीं किया जाएगा तो फ़िर किस

संवाददाता जाकिर खान
दौसा में जमीन विवाद को लेकर लावण थाना पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्टे आदेश के बावजूद कार्रवाई का आरोप

काश्तकारों ने पुलिस पर मारपीट और गिरफ्तारी का लगाया आरोप, उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग

दौसा। दौसा जिले के लावण थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। जमीन मालिक रामप्रसाद पुत्र मांगीलाल एवं विश्राम पुत्र मूलचंद, जाति मीना, निवासी लावण की ओर से मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जमीन मालिकों और काश्तकारों का आरोप है कि विवादित जमीन को लेकर उन्होंने न्यायालय से स्टे आदेश प्राप्त कर रखा है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन कथित तौर पर न्यायालय के आदेश का पालन नहीं कर रहा है। आरोप है कि थाना स्तर पर पुलिस कार्रवाई के दौरान काश्तकारों के साथ मारपीट की गई और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया।

काश्तकारों का कहना है कि लावण थाना प्रभारी न्यायालय से जारी स्टे आदेश को फर्जी बता रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि पुलिस को न्यायालय के आदेश की सत्यता पर संदेह है, तो इसकी जांच संबंधित न्यायालय या सक्षम कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से क्यों नहीं कराई जा रही? पुलिस की ओर से न्यायालय के आदेश को फर्जी बताने का आधार क्या है?

जमीन मालिकों और काश्तकारों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब न्यायालय से राहत प्राप्त करने का दावा किया जा रहा है, तो संबंधित आदेश और कानूनी स्थिति की जांच किए बिना कार्रवाई करना गंभीर विषय है। मामले में पुलिस की भूमिका और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

काश्तकारों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, न्यायालय के आदेश की स्थिति स्पष्ट की जाए और कथित मारपीट
📲Get App