🔥 TRENDING श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जमुई में दो बाइकों की टक्कर: झारखंड पुलिस के कॉन्स्टेबल रॉकी सिंह की मौत, परिजनों में कोहराम

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 19 Oct 2026, 06:24 PM 👁 92
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मणिअड्डा के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में झारखंड के गोड्डा जिले में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल रॉकी सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद फरार बाइक सवार की तलाश जारी है।

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मणिअड्डा के पास सोमवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में झारखंड के गोड्डा जिले में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल रॉकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल, जमुई पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान की असामयिक मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं पुलिस महकमे में भी मातम पसरा है।

मिली जानकारी के अनुसार, रॉकी सिंह बाइक से मणिअड्डा स्थित जेल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रॉकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गया और घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में भी जुटी है।

बताया जाता है कि जमुई निवासी रॉकी सिंह मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव के व्यक्ति थे। वे हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार, परिचितों और सहकर्मियों के बीच गहरा दुख व्याप्त है। एक कर्तव्यनिष्ठ जवान को खोने से पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल है।
📲Get App