🔥 TRENDING Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati... Bulgarian Foreign Minister Velislava P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जिलाधिकारी समीर ने सरसौखी कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, गोवंशों को खिलाया गुड़, चना और केला

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Nov 2026, 08:30 AM 👁 82
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोवंशों को अपने हाथों से गुड़, चना और केला खिलाकर जताया स्नेह, बीमार एवं कमजोर गोवंशों के बेहतर उपचार पर दिया जोर।

उरई, (जालौन)। जिलाधिकारी समीर ने सरसौखी स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर वहां संरक्षित गोवंशों के रख-रखाव एवं उनके लिए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चारे, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और गोवंशों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों को अपने हाथों से गुड़, चना और केला खिलाया। उनके इस व्यवहार से गोवंशों के प्रति स्नेह, संवेदनशीलता और संरक्षण का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में प्रत्येक गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक चारे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गोवंशों को समय पर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि बीमार एवं कमजोर गोवंशों की तत्काल पहचान कर उनका समुचित उपचार कराया जाए तथा उनकी विशेष देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और गोवंशों के संरक्षण एवं देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
📲Get App