🔥 TRENDING संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने मेरठ... India Funds New Hostel at Shree Dibya... India Announces Rs 624 Billion Fertili... चंद्रपूर जिल्ह्यात वाघांच्या नसबंदीचा... Telangana Today Publishes New Cartoon... KT Rama Rao Endorses Delimitation Prop...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जिलाधिकारी और एसपी जालौन ने मध्य प्रदेश बॉर्डर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 07:34 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नदीगांव थाना क्षेत्र में बॉर्डर सुरक्षा का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश

जालौन। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने संयुक्त रूप से थाना नदीगांव क्षेत्रांतर्गत स्थित उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश अंतर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, सीमा पर स्थापित बैरियर और पुलिस पिकेट की सक्रियता की समीक्षा की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। चेकिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाते हुए बैरियर एवं पिकेट पर पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App