🔥 TRENDING वाराणसी: चेतगंज पुलिस ने गुमशुदा बालक... उजियारा अभियान में कोरर पुलिस ने बाड़ी... દરિયા મા વધતી જતી દાદાગીરી નો વધુ એક વ... Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस की फुट पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई चेकिंग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 11:46 AM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपराधियों पर नजर, आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए सड़कों पर उतरी जालौन पुलिस; पैदल गश्त कर की सघन चेकिंग।

उरई, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश)। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों (SHO/SO) द्वारा पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग की गई।
इस दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी गई। फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, शांति व्यवस्था बनाए रखना और जनपद में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।
📲Get App