🔥 TRENDING Congress Leads BJP in Rajasthan Pancha... ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਡਿਫੈਂਸ ਕਾਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਫੁੱਟਪਾਥ 'ਤ... Three arrested in Thane for Rs 40 lakh... ਜ੍ਯੋਤੀ ਚੌਂਕ ਬਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਖੜੀ ਹ... स्थानीय दुकान में गांजा बिक्री की पुष्... ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਕਥਾ ਕਾਰਜਕ੍ਰਮ ਸਾਈ ਦਾਸ ਸਕੂਲ ਗਰਾ...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन में आरक्षी भर्ती चिकित्सा परीक्षण केंद्र का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, पारदर्शिता के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Nov 2026, 08:10 PM 👁 68
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर एसपी का जोर, अभ्यर्थियों से बोले—दलालों के झांसे में न आएं, चयन केवल मेरिट से होगा

जालौन, 13 नवंबर। जनपद में चल रही आरक्षी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत स्थापित चिकित्सा परीक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा परीक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं और प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक मापन (ऊंचाई, सीना एवं वजन) सहित चिकित्सा परीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सा टीम एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षण के दौरान असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अभ्यर्थियों को सचेत करते हुए कहा कि वे किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा परीक्षण केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं संतोषजनक पाई गईं। पुलिस अधीक्षक ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App