🔥 TRENDING When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

जालौन की महिला आरक्षी तनु शर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो पदक।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Nov 2026, 04:42 PM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कानपुर जोन की टीम से प्रतिभाग कर तनु शर्मा ने दो पदक जीतकर जालौन पुलिस का बढ़ाया गौरव।

उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो पदक हासिल करने वाली जनपद जालौन की महिला आरक्षी तनु शर्मा को पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद पुलिस का गौरव बढ़ा है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में 14वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स/साइक्लिंग)-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए महिला आरक्षी तनु शर्मा ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तनु शर्मा ने ऊंची कूद (हाई जंप) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया, जबकि पोलवॉल्ट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता। महिला आरक्षी तनु शर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता को जनपद जालौन पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
📲Get App