🔥 TRENDING DYSP S. R. Kattimani celebrates birthd... Suriya’s ‘Scene’ Nears Rs 260 Crore Wo... Rumors Emerge of Yash and Aditya Dhar... Crazy Kalyanam to Debut on Aha OTT on... aha Announces Release Timeline for Tel... Avengers: Doomsday Nets Rs343m in Adva...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला सहकारिता विकास समिति एवं संयुक्त कार्य समिति की बैठक

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 17 Nov 2026, 07:16 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिला सहकारिता विकास समिति एवं संयुक्त कार्य समिति की बैठक

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सहकारिता क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की*

पैक्स गठन, कंप्यूटरीकरण एवं भूमि आवंटन सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

दौसा, 17 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविन्द शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सहकारिता विकास समिति एवं संयुक्त कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सहकारिता क्षेत्र के विकास, सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) के गठन, पैक्स के कंप्यूटरीकरण, सहकारी समितियों के लिए भूमि आवंटन तथा 'सहकारिता में सहकार' सहित विभिन्न विषयों पर अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

बैठक में सहकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के माध्यम से सहकारी संस्थाओं को अधिक प्रभावी एवं सक्षम बनाने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सहकारिता क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की प्रगति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां रामस्वरूप सिंधु, केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक शिव दयाल मीना, डीडीएम नाबार्ड मीनाक्षी मीना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App