🔥 TRENDING SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवम्बर को पं. नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 16 Nov 2026, 07:51 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत आम चुनाव-2026

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवम्बर को पं. नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी

सिकराय व लालसोट में 14, बांदीकुई में 13, दौसा, सिकंदरा व रामगढ़ पचवारा में 12, महवा में 11, नांगल राजावतान में 10, लवाण व शिवसिंहपुरा में 9 तथा बसवा, मनोहरपुर खेड़ला, बैजूपाड़ा व मंडावर में 8 टेबलों पर होगी मतगणना

दौसा, 16 नवम्बर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत जिले की सभी 14 पंचायत समिति क्षेत्रों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवम्बर को जिला मुख्यालय स्थित पं. नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। विभिन्न पंचायत समितियों की मतगणना 5 से 12 राउंड में पूरी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि पंचायत समिति सिकराय क्षेत्र के जिला परिषद तथा पंचायत समिति वार्डों की मतगणना कक्ष संख्या 13 पीजी ब्लॉक में 14 टेबलों पर 8 राउंड में होगी। इसी प्रकार लालसोट पंचायत समिति क्षेत्र की मतगणना कक्ष संख्या 209 में 14 टेबलों पर 9 राउंड में, बांदीकुई की कक्ष संख्या 206 में 13 टेबलों पर 10 राउंड में, दौसा की मतगणना कक्ष संख्या 215 में 12 टेबलों पर 12 राउंड में होगी।

इसी तरह सिकंदरा पंचायत समिति के जिला परिषद एवं पंचायत समिति वार्डों की मतगणना कक्ष संख्या 12 पीजी ब्लॉक में 12 टेबलों पर 9 राउंड में, रामगढ़ पचवारा की कक्ष संख्या 219 में 12 टेबलों पर 10 राउंड में, महवा की कक्ष संख्या 228 में 11 टेबलों पर 7 राउंड में, नांगल राजावतान की कक्ष संख्या 218ए में 10 टेबलों पर 9 राउंड में तथा लवाण की मतगणना कक्ष संख्या 89 में 9 टेबलों पर 5 राउंड में होगी।

इसी प्रकार शिवसिंहपुरा पंचायत समिति के जिला परिषद एवं पंचायत समिति के वार्डों की मतगणना कक्ष संख्या 212 में 9 टेबलों पर 7 राउंड में, बसवा की कक्ष संख्या 225 में 8 टेबलों पर 7 राउंड में, मनोहरपुर खेड़ला की कक्ष संख्या 230 में 8 टेबलों पर 9 राउंड में, बैजूपाड़ा की कक्ष संख्या 201 में 8 टेबलों पर 7 राउंड में तथा मण्डावर पंचायत समिति की मतगणना कक्ष संख्या 204 में 8 टेबलों पर 6 राउंड में होगी।

उन्होंने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम प्रभारियों के साथ संबंधित स्ट्रांग रूम 20 नवंबर को प्रातः 7.45 बजे पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में खोले जाएंगे। प्रत्येक मतगणना कक्ष में आरओ टेबल के सामने एक टेबल डाक मतों की गणना के लिए बनाई जाएगी। मतगणना स्थल का समग्र प्रभारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल को बनाया गया है। महाविद्यालय के कमरा नं. 49 में मीडिया सेंटर स्थापित किया जाएगा।

*मतगणना स्थल में प्रवेश के संबंध में सामान्य निर्देश*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रातः 6 से 7.30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए महाविद्यालय के मुख्य दरवाजे (दरवाजा संख्या 1) से पर्यवेक्षक एवं अन्य अधिकारी तथा मीडिया के लिए प्रवेश होगा तथा वाहन गेट नंबर 1 से प्रवेश कर नियत स्थल पर खड़े किए जाएंगे। इसी प्रकार दरवाजा संख्या 2 से मतगणना दल, निर्वाचन कार्य में लगाए गए अन्य कार्मिक प्रवेश कर सकेंगे एवं अपने वाहन पीजी ब्लॉक के पूर्व दिशा में खड़े करेंगे। दरवाजा संख्या 3 से अभ्यर्थी, उनके निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ता प्रवेश करेंगे तथा अपने वाहन दरवाजे के बाएं भाग में खड़े करेंगे। मतगणना स्थल परिसर में अनुमत अधिकारियों को ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। अन्य मोबाइल धारकों को गेट संख्या 2 पर मोबाइल संग्रहण केंद्र पर अपना मोबाइल जमा कराना होगा।

...................
📲Get App