जिला कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Watch on:
📘 Facebook
बच्चों के सीखने के स्तर, गणितीय समझ एवं पढ़ने की क्षमता में सुधार पर दिया जोर
हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय कार्मिकों की उपस्थिति एवं कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर तथा उनके मूल्यांकन के लिए अपनाए जा रहे टूल्स के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिला कलक्टर ने मिड-डे मील व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पोषण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों में गणित की समझ विकसित करने तथा पढ़ने की क्षमता में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का नियमित आकलन कर सीखने में आ रही कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कार्यालय के बाहर स्थित बगीचे की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए नगर परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगामी सप्ताह में विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
_____