🔥 TRENDING Gwalior Police Register Case Against D... Jaipur businessmen duped of Rs 3.75 cr... Congress Leads Rajasthan Panchayat Ele... 7-Year-Old Girl Dies After Eating Nood... ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ ಪ್ರಶಸ್ತಿ ಪಡೆದ ಶಾಂತಬಾಯಿ ಕಾಂಬ... ನಾರಾಯಣಪುರ ಬಲದಂಡೆ ಕಾಲುವೆಗೆ ನ.22ರ ಗಡುವು:...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बीड़ा अधिकारियों के साथ बैठक कर भिवाड़ी एवं चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 18 Nov 2026, 07:19 PM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बीड़ा अधिकारियों के साथ बैठक कर भिवाड़ी एवं चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण*
*भिवाड़ी टोल से टपूकड़ा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का लिया जायजा, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं कचरे के उचित निस्तारण के दिए निर्देश*

खैरथल हीरालाल भूरानी

जिला कलेक्टर श्री अतुल प्रकाश ने सर्वप्रथम बीड़ा कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं औद्योगिक क्षेत्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया एवं चौपानकी इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने भिवाड़ी टोल से टपूकड़ा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली तथा कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने सड़क के दोनों ओर की साफ-सफाई, एकत्रित कचरे के निस्तारण तथा विभिन्न स्थानों पर की जा रही क्लीनिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि भिवाड़ी से टपूकड़ा तक सड़क के आसपास नियमित रूप से सफाई करवाई जाए तथा सड़क किनारे कहीं भी कचरा एकत्रित नहीं होने दिया जाए। सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे का नियमानुसार उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्रों एवं मुख्य सड़कों के आसपास स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा विकास एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
📲Get App