🔥 ट्रेंडिंग अब मतदाता खुद समझेंगे ईवीएम और वीवीपैट... દિલ્હી-મુંબઈ હાઈવે પર બસ-ટેન્કર ટક્કર:... પાટણમાં 300 દબાણો દૂર કરવાની નોટિસો પછ... बिठनोक पंचायत समिति में भाजपा ने 8 में... पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शं... କାଲିମେଳାରେ ବନ ବିଭାଗର ବଡ଼ ଚଢ଼ାଉ: ୩୯୦ଟି...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जिला अधिकारी एम. अरुन्मोली ने एटा में 11 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 नव. 2026, 11:26 AM 👁 72
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा जनपद में 11 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों की तैनाती के अवसर पर जिला अधिकारी एम. अरुन्मोली ने चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

एटा जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 08, परीक्षा‑2023 के तहत चयनित 11 कनिष्ठ सहायकों को तैनात किया गया।

13 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी एम. अरुन्मोली ने चार नवचयनित सहायकों – ध्रुव कुमार, विनोद कुमार, विशाल और कुमारी भावना राजपूत – को नियुक्ति आदेश प्रदान किए तथा सभी को ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिला अधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में जनसेवा सर्वोपरि है और सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए कर्मचारियों की कार्यशैली से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनेगी।

इस समारोह में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सी.पी. पाठक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एटा से जिला संवाददाता शैलेष गुप्ता महाजन की खास रिपोर्ट।
📲Get App