🔥 TRENDING Tamil Nadu Apologises for Unlit Deepam... माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मांगलिक क... उदयरपुर के कोटडा तहसील में कलपेश कुमार... Guna teacher detained for sending obsc... IGL Spirits Prepares for West Bengal M... Sanjay Jha hails Nishant's leadership,...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

जिला अस्पताल में प्रसव से डिस्चार्ज तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग, दिव्यांगों के लिए बनेंगे नए टॉयलेट

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 25 Nov 2026, 11:04 AM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिला अस्पताल में प्रसव से डिस्चार्ज तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग, दिव्यांगों के लिए बनेंगे नए टॉयलेट

हनुमानगढ़। जिले के स्वास्थ्य तंत्र की गुणवत्ता और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सीआरएम टीम पहली बार हनुमानगढ़ पहुंची। टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रसव से लेकर मरीज के डिस्चार्ज तक की प्रक्रिया ऑनलाइन करने, दिव्यांग मरीजों के लिए विशेष टॉयलेट बनाने तथा क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए अलग ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए।

टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रसव कक्ष, नवजात शिशु इकाई, रामाश्रय वार्ड, लैब और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा उपकरणों, जांच सुविधाओं, दवा वितरण, स्टाफ की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई, वार्डों की स्थिति, शौचालयों की स्वच्छता तथा मरीजों के बैठने और प्रतीक्षालय की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

26 नवंबर तक जिले में रहेगा टीम का दौरा

केंद्रीय टीम 26 नवंबर तक हनुमानगढ़ जिले में रहेगी। इस दौरान जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। टीम स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को सौंपेगी।
📲Get App