🔥 TRENDING तेज़ रफ्तार कार ने NH‑327E पर ई‑रिक्शा... नव निर्वाचित नव युवती सुहनी सरपंच पहली... अररिया में स्थानीय अधिकारी ने जनहित मु... अंबेडकरनगर में वृद्ध व्यक्ति पर मारपीट... अररिया में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सं... সরকারি চাকরির পরীক্ষায় আর কোনও আবেদন...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जोकीहाट पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, बरामद कीं दो चोरी की बाइक व एक टेम्पो

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 23 Nov 2026, 08:04 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जोकीहाट थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक सीएनजी टेम्पो बरामद किए हैं।

जोकीहाट थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बागमारा गांव निवासी मो. इश्तियाक, पिता रजाबुल को गिरफ्तार करते हुए उसके घर से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक सीएनजी टेम्पो बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर की रात प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर बाइक (BR37AG3988), टीवीएस अपाची (BR39AR8408) और सीएनजी टेम्पो (BR19PS489) शामिल हैं।

जांच में स्प्लेंडर बाइक की चोरी के संबंध में किशनगंज थाना में कांड संख्या 809/26 तथा अपाची बाइक की चोरी के मामले में कटिहार जिले के कदवा थाना में कांड संख्या 383/24 दर्ज होने की पुष्टि हुई। आरोपी ने वाहनों के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए।

पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।
📲Get App