🔥 TRENDING दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

जांजगीर-चांपा में एम्स के डॉक्टर आकांक्षा साहू के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त दान शिविर सफल

✍️ Reporter: पत्रकार शत्रुघन चौधरी 🗓 29 Oct 2026, 05:37 PM 👁 83
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरहर में सायुह हेल्प लाइन जांजगीर चांपा शक्ति द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त दान शिविर में 204 रोगियों की जांच व दवा वितरण तथा 25 लोगों का रक्तदान किया गया।

जांजगीर-चांपा के सरहर गाँव में सायुह हेल्प लाइन जांजगीर चांपा शक्ति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त दान महादान शिविर का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में एम्स रायपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आकांक्षा साहू सहित कई चिकित्सकों ने भाग लिया। कुल 204 मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं, जबकि 25 लोगों ने रक्तदान किया।

सरहर ग्राम की 36 वर्षीया सुनीता साहू ने रक्तदान कर एक मिसाल पेश की, जिसे डॉक्टर आकांक्षा साहू ने मंच पर सम्मानित किया। रक्तदान करने वाले प्रत्येक दाता को हेलमेट और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तेल चित्र पर पूजा‑अर्चना से हुई। अतिथि में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्री चंद्र शेखर देवागण, श्री योगेश शर्मा, सामाजिक सदभाव प्रमुख, लष्मी नारायण सोनी, अजय सराफ, रूप नारायण (जिला कार्यकारी अध्यक्ष), हेमन्त साहू (कोषाध्यक्ष) आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि देवांगन जी ने अपने आशीर्वाद में इस प्रकार के कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

डॉ. आशा गुप्ता (चिकित्सा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी), डॉ. आकांक्षा साहू (राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष), डॉ. आशा साहू, डॉ. यशस्वी साहू, डॉ. जीवन साहू, डॉ. यमक साहू, डॉ. हरिकेश साहू सहित सभी चिकित्सकों को फूल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार साहू ने उन्हें सम्मानित किया और रामरतन साहू ने आभार व्यक्त किया।
📲Get App