🔥 ट्रेंडिंग ಭೂ ಕಬಳಿಕೆ: ಔರಾದ್ ಶಾಸಕರಿಗೆ ನ್ಯಾಯಾಲಯ ನೋಟ... टाटीझरिया पुलिस ने कुख्यात अपराधी रामल... त्रिपुरा में 13 CRPF कंपनियों की तैनात... त्रिपुरा विश्वविद्यालय ने जापानी भाषा... मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने शतक पर बैट पर '... हिमाचल प्रदेश ने 40 वर्ष पुरानी जलविद्...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जहानाबाद शहर के शिवाजीपथ के पास कपड़े कि दुकान में लगी आग

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 26 नव. 2026, 01:47 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जहानाबाद जिला के जहानाबाद शहर का शिवा जी पथ के पास एक कपड़े कि दुकान में लगी भीषण आग 30लाख कि संपत्ति जलकर हुआ राख

जहानाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जहानाबाद के शिवाजी पथ के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख की संपत्ति जलकर राख

जहानाबाद। शहर के शिवाजी पथ के समीप बुधवार को एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटों ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दुकानदार वसीम अकरम अपनी कपड़े की दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान दुकान में किसी कारणवश शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकान बंद रहने के कारण शुरुआत में किसी को आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के अंदर रखे कपड़ों में तेजी से फैल गई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग की चपेट में आने से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। दुकानदार वसीम अकरम के अनुसार, इस अगलगी की घटना में करीब लगभग10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे महंगे कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जल गए। घटना के बाद दुकानदार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय रहते दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं तो आग आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। फिलहाल आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
📲Get App