🔥 TRENDING ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਗਠਜੋੜ ਦਾ ਐਲਾਨ, ਮਿਲ ਕੇ ਲ... ਗੱਠਜੋੜ ਦੇ ਐਲਾਨ ਮੌਕੇ ਬੋਲੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ-... घातक टक्कर: गाड़ी ने घज़ियाबाद के NH 2... Supreme Court records judgment in Uman... Madhya Pradesh High Court Summons Kanh... Police seize 17,390 bottles of illegal...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

जहानाबाद स्थित अब्दुलबारी नगर में सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Nov 2026, 04:47 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जहानाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जहानाबाद में जदयू का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद आयोजित, मंत्री जमा खान और विधायक ऋतुराज कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां

अब्दुलबारी नगर भवन में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता, बिहार के दो दशकों के विकास पर हुई चर्चा

जहानाबाद। जनता दल यूनाइटेड की जिला इकाई की ओर से मंगलवार को स्थानीय अब्दुलबारी नगर भवन में सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान और घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों के दौरान बिहार में हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने की। प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि 24 नवंबर 2005 बिहार के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाली थी। उनके नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन की नई शुरुआत हुई। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव हुए हैं। गांवों तक सड़कें पहुंचीं और महिलाओं को जीविका एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई पहचान बनाई है। महिला सशक्तीकरण, शिक्षा का विस्तार और युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ और लोग बेखौफ होकर घरों से बाहर निकलने लगे।

जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि यह दिन बिहार में विकास और सुशासन की शुरुआत का प्रतीक है। पार्टी का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाए।

कार्यक्रम में रणधीर पटेल, रामप्रवेश कुशवाहा, विनय विद्यार्थी, प्रेम कुमार, मुकुल पटेल, राजेश शर्मा, अतुल कश्यप और विनोद केशरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App