🔥 TRENDING Kuldeep Yadav to feature in Uttar Prad... SP and Congress form data‑driven panel... पालीगंज थाना क्षेत्र में एक डेढ़ साल क... Gangster Naseem Durrani, Tied to Dawoo... MD ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई: 7 थानों मे... GTA 6 Radio Adds Hindi Cover of George...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

जबलपुर में पीटी उषा का आत्मीय स्वागत, खिलाड़ियों से मुलाकात

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 08:07 PM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर में पीटी उषा का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि 140 करोड़ की आबादी में पीटी उषा जैसी प्रतिभा का होना देश के लिए गौरव की बात है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित होटल नर्मदा जैक्सन में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. पीटी उषा का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. पीटी उषा ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनके खेल जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और देश के लिए योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि देश की उड़नपरी डॉ. पीटी उषा ऐसी शख्सियत हैं, जिन पर केवल परिवार या प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरा देश गर्व करता है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की आबादी में पीटी उषा जैसी प्रतिभा का होना देश के लिए गौरव की बात है। मंत्री ने बताया कि जब डॉ. पीटी उषा संसद में अपनी बात रखती हैं, तो सदस्य उन्हें केवल राज्यसभा सांसद के रूप में नहीं, बल्कि भारत का गौरव बढ़ाने वाली महान खिलाड़ी के रूप में सुनते हैं।

मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह ने डॉ. पीटी उषा के संघर्षपूर्ण सफर की सराहना की। उन्होंने बताया कि केरल के छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सफर संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जिस ऊंचाई को हासिल किया, वह देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि ने डॉ. पीटी उषा के साथ अपने संसदीय अनुभव साझा करते हुए उनकी प्रतिभा और विनम्रता की सराहना की। उन्होंने बताया कि डॉ. उषा संसद में बच्चों, महिलाओं और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाती हैं। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
📲Get App