🔥 TRENDING किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जीआरपी महोबा पुलिस की तत्परता से महिला यात्री का ट्रेन में छूटा पिट्ठू बैग सकुशल बरामद, महिला को किया सुपुर्द

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Nov 2026, 06:18 PM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन में हुई कार्रवाई, सकुशल बरामदगी के बाद महिला यात्री को सौंपा गया पिट्ठू बैग।

महोबा, उत्तर प्रदेश। रेलवे पुलिस की सतर्कता और तत्परता से यात्रा के दौरान ट्रेन में छूटा महिला यात्री का पिट्ठू बैग सकुशल बरामद कर उसे महिला यात्री के सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी के निकट पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी महोबा पुलिस द्वारा यह सराहनीय कार्रवाई की गई। यात्रा के दौरान महिला यात्री का पिट्ठू बैग ट्रेन में ही छूट गया था। इसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी महोबा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सकुशल बरामद किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला यात्री को सौंप दिया।
अपना सामान सुरक्षित वापस पाकर महिला यात्री ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त किया। रेलवे पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिस की सतर्कता, संवेदनशीलता और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता सामने आई है।
📲Get App