🔥 TRENDING Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati... Bulgarian Foreign Minister Velislava P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

इमामगंज में सीमेंट कारोबारी के कर्मचारी से 5 लाख कि हुई लुट का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Nov 2026, 12:29 PM 👁 68
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के इमामगंज में सीमेंट कारोबारी के कर्मचारी से पांच लाख कि हुई लुट का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन। घटना में शामिल दो लोग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
इमामगंज में 5 लाख की लूट का बड़ा खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड; साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश



गया जिले के इमामगंज में सीमेंट व्यापारी के कर्मचारियों से हथियार के बल पर हुई 5 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस लूटकांड में कोई बाहरी नहीं, बल्कि व्यापारी का अपना ही कर्मचारी मास्टरमाइंड निकला। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने इस मामले में कर्मचारी धर्मवीर कुमार और उसके सहयोगी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, लूट की रकम में से 1 लाख 53 हजार 600 रुपये, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक भी बरामद की गई है।



दरअसल, बीते दिनों इमामगंज थाना क्षेत्र में एक सीमेंट व्यापारी ने अपने दो कर्मचारियों को रुपये कलेक्शन के लिए भेजा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मचारियों से 5 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शक की सुई व्यापारी के एक कर्मचारी धर्मवीर कुमार पर जाकर टिक गई। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे लूटकांड की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

पूछताछ में धर्मवीर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने सहयोगी अभिषेक कुमार के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। अभिषेक ने ही दो अन्य अपराधियों को बुलाया था, जिनके जरिए हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, वारदात के दौरान साथ मौजूद दूसरा कर्मचारी इस पूरी साजिश से अनजान था और लूट की योजना में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।



बाइट धीरज कुमार,इमामगंज डीएसपी
📲Get App