🔥 TRENDING ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮ... Seven Indian Army Family Members Kille... Dozens Injured in India After Traffic... Nine killed in Rajasthan road crash, d... PM Modi Praises Bihar’s Shift From Sca... Goa CM Sawant Calls on Youth to Join F...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते पंचायत समिति ततारपुर के वार्ड संख्या 13 के बूथ संख्या 80 पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पुनर्मतदान*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 22 Nov 2026, 07:12 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते पंचायत समिति ततारपुर के वार्ड संख्या 13 के बूथ संख्या 80 पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पुनर्मतदान*

*कुल 874 मतदाताओं में से 640 ने किया मतदान, 73.22 प्रतिशत रहा मतदान*

खैरथल हीरालाल भूरानी

पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति ततारपुर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 के मतदान बूथ संख्या 80 पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के चलते राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज पुनर्मतदान (Fresh Poll) करवाया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान प्रक्रिया प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न हुई। पुनर्मतदान में कुल 874 मतदाताओं में से 640 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान प्रतिशत 73.22 प्रतिशत रहा।
पुनर्मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया की पालना सुनिश्चित की गई। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उक्त मतदान केंद्र पर आज ही रात्रि 9 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। मतगणना के पश्चात निर्वाचन परिणाम घोषित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मूल मतदान का परिणाम जारी नहीं हो सका था। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 48A के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मूल मतदान को शून्य घोषित कर 22 नवंबर को पुनर्मतदान करवाने के आदेश जारी किए थे।
📲Get App