🔥 TRENDING Odisha Probe: Why Naveen Patnaik's For... Gujarat Sees 9‑Fold Surge in Diwali To... Gujarat to Launch Four New Airports, E... અડાલજમાં AAP દ્વારા આયોજિત પ્રેમ કાર્ય... ROHL Expands Footprint with Two New Ho... एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन वे महिला सशक्...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

इंडो नेपाल बॉर्डर पर मादक पदार्थ के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 05:39 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला के हरैया थाना कि पुलिस और एस एस बी ने संयुक्त करवाई करते हुए इंडो नेपाल बॉर्डर पर एक महिला को चेकिंग के दौरानलगभग दो किलो अफीम जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया

मोतिहारीसे अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

इंडो नेपाल बॉर्डर पर मादक र्पदार्थों की तस्करी के खिलाफ हरैया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।हरैया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने इंडो नेपाल मैत्री पुल के पास चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक महिला को 2 किलो 56 ग्राम अफीम जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला नेपाल के बीरगंज से रक्सौल की ओर आ रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मैत्री पुल के पास जांच कर रही हरैया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने संदेह के आधार पर महिला को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कपड़ों में छिपाकर रखे गए दो पैकेट मादक पदार्थ अफीम बरामद किया गया। जांच में बरामद पदार्थ अफीम जिसका कुल वजन 2 किलो 56 ग्राम पाया गया।वही जप्त मादक पदार्थ अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार 20 लाख रुपया आंकी गई है।

गिरफ्तार महिला की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी संगीता देवी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस महिला को गिरफ्तार कर हरैया थाना लाई है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App