🔥 TRENDING Meghalaya CM Promises Baljek Airport D... Meghalaya Signs MoU with AAI to Launch... Theft Spree in Mubarakpur and Meerpur... Cold Weather Sparks Breathing Trouble... Services Set to Face Nagaland in 19 No... Nagaland's Joint Sales Day Highlights...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Crime

हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Sep 2026, 12:10 PM 👁 85
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पीपलावाँ पुलिस ने रोको ठोको अभियान के तहत एक युवक हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पटना जिला के
पिपलावां थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान रोको-टोको अभियान में एक कुख्यात बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बरखुदारचक गांव निवासी अमन कुमार उर्फ अमन सिंह के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर धान के खेत से एक पिस्टल और लोडेड मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह जानकारी एसडीपीओ 2 फुलवारीशरीफ उमेश्वर चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। मौके पर पिपलावां थानाध्यक्ष अतुल कुमार मौजूद थे।

एसडीपीओ ने बताया कि एसएसपी और सिटी एसपी पश्चिमी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार, मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि में पिपलावां थाना की पुलिस सोना-अहुआरा सड़क के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान अहुआरा की ओर से बाइक से आ रहे एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस वाहन को देखते ही युवक बाइक लेकर भागने लगा।

पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर जाने के

बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद युवक बाइक छोड़कर धान के खेत की

ओर भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन में अवैध हथियार और कारतूस के साथ कुछ तस्वीरें मिलीं। पुलिस ने तस्वीरों के संबंध में सख्ती से पूछताछ की तो अमन ने हथियार अपना होने की बात स्वीकार की और बताया कि उसने हथियार धान के खेत में फेंक

दिया है।

इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोना-अहुआरा सड़क के किनारे धान के खेत में तलाशी ली। वहां से पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस से भरी लोडेड मैगजीन बरामद की गई। पुलिस ने हथियार जब्त कर अमन कुमार उर्फ अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध केस नं. 146/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अमन कुमार उर्फ अमन सिंह का पहले से कई आपराधिक मामलों में नाम दर्ज है। उसके खिलाफ नौबतपुर थाना में कांड संख्या 141/24, उदवंत नगर थाना भोजपुर में कांड संख्या 286/24, नवादा थाना भोजपुर में कांड संख्या 576/24 तथा बिक्रम थाना में कांड संख्या 241/24 दर्ज है। इनमें हत्या, आर्मस एक्ट और लूट सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने किया
📲Get App