🔥 ट्रेंडिंग ସୁନା-ରୁପା ବଜାରରେ ବଡ଼ ହଲଚଲ୍; କିଲୋ ପିଛା... बिकाश देब्बरमा ने जुड़ाव के लिए केंद्र... ट्रिपुरा बीजेपी सांसद बिप्लब देब ने सी... हिमाचल के मुख्यमंत्री ने राजनीतिक इच्छ... हिमाचल प्रदेश ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विज... અમરેલી સાવરકુંડલા રોડ પર ગોખરવાળા ગામ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

हाथरस के सिकंदरा राऊ में खनन माफिया की दबंगई, प्रशासन मौन, उठा बड़ा सवाल

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 15 अक्टू. 2026, 08:37 AM 👁 88
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस की तहसील सिकंदरा राऊ में खनन माफिया की दबंगई के आगे प्रशासन मौन नजर आ रहा है। दिन में शांत और रात होते ही अवैध खनन का खेल सक्रिय हो जाता है। बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या पूर्व जिलाधिकारी अतुल वत्स के जाने के बाद खनन माफिया में खुशी की लहर दौड़ गई है?

हाथरस जनपद की तहसील सिकंदरा राऊ में हसायन इन दिनों खनन माफिया की दबंगई चरम पर है और उसके आगे प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार दिन में सब कुछ सामान्य दिखता है, लेकिन रात होते ही अवैध खनन का खेल सक्रिय हो जाता है। JCB और सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी का अवैध खनन कर सरकारी खजाने को खुलेआम चूना लगाया जा रहा है।
अब यहां बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। लोगों में चर्चा है कि क्या पूर्व जिलाधिकारी अतुल वत्स के जाने के बाद खनन माफिया में खुशी की लहर दौड़ गई है? क्योंकि अतुल वत्स के कार्यकाल में खनन माफिया पर लगातार कार्रवाई हो रही थी और माफिया में खौफ था।
उनके ट्रांसफर के बाद से ही सिकंदरा राऊ और हसायन क्षेत्र में रातों-रात अवैध खनन फिर से शुरू हो गया है, जिससे यह संदेह गहरा रहा है।
📲Get App