🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हरिनगर शुगर मिल ने किसानों को खेती और मोबाइल ऐप की जानकारी दी, प्रमाणित बीज से गन्ने का उत्पादन 10 से 15% बढ़ेगा

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 06 Nov 2026, 04:10 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बेतिया जिले के योगापट्टी प्रखंड के ढढवा में हरिनगर शुगर मिल्स लिमिटेड ने गन्ना किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया। इसमें प्रमाणित बीज और मोबाइल ऐप के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम पूर्व जिला पार्षद संतोष कुमार राय उर्फ बबलू सिंह के घर पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाकर की। मिल के महाप्रबंधक ईख एमएल शर्मा ने कहा कि प्रमाणित और सत्यापित बीज से गन्ने का उत्पादन 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।इससे चीनी की रिकवरी भी बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन किसानों के साथ है। सहायक ईख प्रबंधक अभय झा ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अनुदान पर बीज, खाद और तकनीकी मदद दी जा रही है। समय पर गन्ना देने वाले किसानों को प्राथमिकता और सुविधाएं मिलेंगी। गन्ना उद्योग विभाग के जनसेवक दिनेश चंद्र राय ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना चाहती है। सत्यापित बीज रोगमुक्त होता है और इससे अधिक उपज मिलती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को गन्ना विभाग में पंजीकरण कराना होगा। गन्ना विभाग के कृषि केंद्र नरकटियागंज के वैज्ञानिक डॉ. रातुल मनी राम ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से गन्ने की खेती, बीज चुनने और फसल प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार राय उर्फ बबलू सिंह ने की। मुख्य अतिथि बेदांती यादव थे। सहायक ईख प्रबंधक अशोक शुक्ला, मिल एरिया सुपरवाइजर मुन्ना कुमार, संदीप कुमार और बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।
📲Get App