🔥 TRENDING परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हनुमानगढ़ में दीपावली के बाद रामा-श्यामा की परंपरा ने समाज में एकता की नई मिसाल पेश की

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 09 Nov 2026, 03:03 PM 👁 439
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हनुमानगढ़ के निवास पर दीपावली की शुभकामनाओं के साथ रामा-श्यामा की परंपरा ने सामाजिक एकता और भाईचारे को उजागर किया।

दीपावली के अगले दिन हनुमानगढ़ में पारंपरिक रामा-श्यामा की रस्म का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. रामप्रताप के निवास पर दीपावली की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों के आने-जाने और एक-दूसरे से मिलकर राम-राम करने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान भाजपा नेता अमित साहू ने भी अपने निवास पर पहुंचने वाले लोगों का आत्मीय स्वागत किया।

रामा-श्यामा की इस परंपरा के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने डॉ. रामप्रताप एवं उनके परिवार से मुलाकात कर दीपावली की बधाई दी तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन निवास पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

इसी क्रम में पूज्य सिंधी पंचायत गांधीनगर के अध्यक्ष एवं उनकी संपूर्ण कार्यकारिणी टीम ने भी डॉ. रामप्रताप के निवास पर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पंचायत के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षकगण उपस्थित रहे। पंचायत की टीम ने डॉ. रामप्रताप, भाजपा नेता अमित साहू एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर पंचायत के संरक्षक चिमन रूघवानी ने कहा कि दीपावली के अवसर पर रामा-श्यामा की परंपरा हमारी सामाजिक संस्कृति और आपसी प्रेम का प्रतीक है। ऐसे अवसरों पर एक-दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं देना रिश्तों में आत्मीयता बढ़ाता है और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
📲Get App