🔥 TRENDING Jharkhand High Court orders CBI to sub... ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ-ਹਿੰਦੂਆਂ ਨੇ 165 ਮਸਜਿਦਾਂ... Jharkhand CM Hemant Soren says Centre... Japanese PM Takaichi Announces New Mea... RBI Issues New Guidelines for Digital... Kerala CM Pinarayi Vijayan alleges pho...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हनुमानगढ़ में ब्लैकआउट अभ्यास, प्रशासन ने बंद करवाई बिजली

✍️ Reporter: Jetha nand karyani 🗓 28 Nov 2026, 12:59 AM 👁 22
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़। जिला मुख्यालय पर 27 नवंबर को नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया गया। इसके तहत शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक प्रशासन के निर्देश पर जिला मुख्यालय क्षेत्र में बिजली बंद की गई और ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक उम्मीद लाल मीणा ने बताया कि यह अभ्यास आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया। अभ्यास के दौरान नागरिक सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन एवं संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य कर सकें।

प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई थी कि अभ्यास के दौरान बिजली बंद होने पर किसी भी प्रकार से भयभीत न हों और प्रशासन का सहयोग करें।

यह अभ्यास आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।
📲Get App