🔥 TRENDING श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*हनुमानगढ़ में 27 नवंबर को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन, रात 7 से 7:15 बजे तक रहेगा ब्लैक आउट*

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 19 Nov 2026, 05:36 PM 👁 35
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़ में 27 नवंबर को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन, रात 7 से 7:15 बजे तक रहेगा ब्लैक आउट

जिला प्रशासन ने आमजन से की अपील, मॉक अभ्यास के दौरान भयभीत न हों और प्रशासन का सहयोग करें

हनुमानगढ़। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर 27 नवंबर, 2026 को मॉक ड्रिल का आयोजन प्रस्तावित है।

मॉक ड्रिल के तहत उसी दिन रात्रि 7 बजे से 7:15 बजे तक जिला मुख्यालय पर संपूर्ण ब्लैक आउट रहेगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री उम्मेदी लाल मीना ने जिले के आमजन से अपील की है कि उक्त गतिविधि एक मॉक अभ्यास मात्र है। इसलिए मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट के दौरान किसी भी प्रकार से भयभीत न हों। उन्होंने आमजन से मॉक ड्रिल को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
📲Get App