🔥 TRENDING श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

हनुमानगढ़ की धरा पर भव्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 15 Nov 2026, 12:54 AM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़ की धरा पर भव्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन

1100 कलशों की भव्य यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, संत गोविंद दास महाराज के मुखारविंद से हो रहा कथा वाचन

हनुमानगढ़ टाउन। हनुमानगढ़ टाउन की आदर्श एन्क्लेव स्थित श्री सिद्धेश्वर धाम में श्री सुंदरकांड मित्र मंडल (रजि.) की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हनुमानगढ़ टाउन में पहली बार आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यह आयोजन 13 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक चलेगा।

मंडल के 27 वर्षों की पूर्णता के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ 1100 कलशों की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और आस्था के इस आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

महायज्ञ एवं श्रीराम कथा में ऋषिकेश से पधारे ब्रह्मचारी संत श्री गोविंद दास जी महाराज अपने मुखारविंद से कथा का रसपान करवा रहे हैं। श्रीराम कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है।

आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा एवं यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं प्रतिदिन शाम 6 बजे काशी जी की दिव्य गंगा आरती का आयोजन भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।

यह धार्मिक आयोजन आदर्श एन्क्लेव स्थित श्री सिद्धेश्वर धाम, बेनीवाल हॉस्पिटल के सामने, बाइपास रोड, हनुमानगढ़ टाउन में आयोजित हो रहा है। 19 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।
📲Get App