🔥 TRENDING Temperatures Rise in J&K as Srinagar M... Delhi Metro extends Magenta Line hours... Gwalior Police Register Case Against D... Jaipur businessmen duped of Rs 3.75 cr... Congress Leads Rajasthan Panchayat Ele... 7-Year-Old Girl Dies After Eating Nood...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हनुमानगढ़ जंक्शन में 14 अक्टूबर को होगा 26वां विशाल भगवती जागरण, तैयारियां जोरों पर
Religion

हनुमानगढ़ जंक्शन में 14 अक्टूबर को होगा 26वां विशाल भगवती जागरण, तैयारियां जोरों पर

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 02 Oct 2026, 01:18 AM 👁 116
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हनुमानगढ़ जंक्शन में परचून सब्जी विक्रेता एवं आढ़तियां संघ द्वारा 26वें विशाल भगवती जागरण का आयोजन 14 अक्टूबर 2026 को सब्जी मंडी प्रांगण में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे और आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

हनुमानगढ़ जंक्शन। परचून सब्जी विक्रेता एवं आढ़तियां संघ के तत्वावधान में आगामी 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को सब्जी मंडी प्रांगण, हनुमानगढ़ जंक्शन में 26वें विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस भक्तिमय कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 9:15 बजे होगा।

इस जागरण में प्रसिद्ध कलाकार हरजीत कामरा एवं इति वर्मा मां भगवती के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक इनामी योजना भी रखी है। प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक स्कूटी, तृतीय पुरस्कार के तौर पर वीवो मोबाइल और चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 32 इंच एलईडी टीवी प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती के इस भक्ति कार्यक्रम में शामिल हों और पुण्य लाभ प्राप्त करें।
📲Get App